अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' जो बहुत ही अलग अंदाज में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज से पहले इसका LOGO रिलीज किया गया है। ये LOGO कोई आम LOGO नहीं है. इसे कंप्यूटर से प्रिंट कराने की बजाय हैंडमेड एम्ब्रायडरी से तैयार करवाया गया है। इस LOGO में सबसे खास बात ये है यह हाथ से बना सुई धागा का यह LOGO अलग-अलग राज्य कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत एंब्रॉयडरी विशेषज्ञों से बनवाया गया है।
ये सभी लोगो अब सुई धागा के प्रमोशन में इस्तेमाल किए जाएंगे। इससे जुड़ा वीडियो भी यशराज फिल्म्स ने यूट्यूब पर शेयर किया है इस लोगो को फैंस का अलग तरह का प्यार भी मिल रहा है। अलग-अलग रंगों से सजा ये लोगों काफी खूबसूरत भी लग रहा है। फिल्म में वरुण धवन एक दर्जी का रोल निभा रहे हैं, वहीं अनुष्का एंब्राइडरी करने वाली महिला हैं।
वीडियो में बड़ी ही खूबसूरती देश के अलग-अलग प्रदेशों की कारीगरी और लोकेशंस को शूट किया गया है। शरत कटारिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। आपको बता दे यह सुई धागा फिल्म मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के ऐतिहासिक शहर चंदेरी अपनी हस्तशिल्प और खासतौर पर साड़ियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 'सुई-धागा शूटिंग के लिए मेरठ के सिटी और कैंट स्टेशन को चयनित किया गया है।
सुई धागा-
मेड इन इंडिया एक आगामी बॉलीवुड फिल्म है जिसमें मेक इन इंडिया की प्रगति की पहल पर आधारित है। यह फिल्म महात्मा गांधी के खादी पहल से प्रेरित है। यह फिल्म शरत कटारिया द्वारा निर्देशित है और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का किरदार निभा रहा है।आपको बता दे ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया' 2 अक्टूबर 2018 में गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।