आखिर ऐसा क्या हुआ की शिखर धवन ने बीच मैदान पर मारी आँख

आज 14 जून 2018 को भारत व अफगानिस्तान के बीच एक मात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है | गौरतलब है की अफगानिस्तान को हालही में टेस्ट क्रिकेट का दर्जा प्राप्त हुआ है | और अफगानिस्तान अपने टेस्ट क्रिकेट का आगाज भारत के साथ खेल कर रहा है | आज सुबह विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया | भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय ने धमाकेदार शुरुआत की | शिखर धवन के रूप में भारत ने मैच का अपना पहला व एक मात्र विकेट खोया है | शिखर धवन ने आउट होने से पहले 96 गेंदों में 19 चौको और 3 छक्को की मदद से ताबड़तोड़ 107 रन बनाये | ताजा खबर मिलने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 45.1 ओवर में 248 रन बना लिए हैं | फिलहाल बारिश के चलते मैच को अभी बीच में ही रोक दिया गया है |

मैच के 25.5 ओवर में शिखर धवन ने राशिद खान की गेंद पर चौका लगा कर मात्र 87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया | उसके अगली ही गेंद पर मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने दर्शको की आँखे खुली की खुली रख दी | दरअसल जैसे ही शिखर धवन ने चौका मारकर अपना शतक पूरा किया उसके अगली ही गेंद पर राशिद खान की गेंद को शार्ट फ़ाईन लेग की तरफ भेजते हुए धमाकेदार चौका मारकर 16 ओवर में  टीम का स्कोर 157 पर पंहुचा दिया | इन सब के बीच गौर करने वाली बात यह थी की चौका मारते ही शिखर धवन ने बॉलर राशिद खान की तरफ देखते हुए आंख मार दी | यह कहना मुश्किल है की आँखों का यह इशारा बॉलर राशिद खान के लिए था या फिर नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े मुरली विजय के लिए|

राशिद खान व शिखर धवन आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं तो इन दोनों के बीच ऐसे मस्ती भरे पल और हसी ठिठौलियाँ देखना आम बात है |

आप को हम बता दे की जिस गति से भारतीय टीम रन बना रही है | यदि इसी गति तक अंत तक खेलती रही तो अफगानिस्तान के लिए मैच जीतना तो दूर फालोआन बचाना भी मुश्किल होगा |      



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here